फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में यूजीसी नियमों के विरोध में निकाली मशाल यात्रा, प्रस्ताव वापस लेने की मांग

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख महिपाल सिंह मकराना की अगुवाई में निकाली जा रही अश्वमेध स्वर्ण न्याय यात्रा रविवार देर शाम सोलन पहुंची। इस दौरान शहर के मालरोड पर मशाल यात्रा निकालकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों का विरोध किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, स्वर्ण समाज के अधिकारों और शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग की। दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शिमला की ओर बढ़ रही है। कुनिहार पहुंचने पर भी यात्रा में शामिल लोगों ने यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग उठाई। रविवार देर शाम सोलन के मालरोड पर निकाली गई मशाल यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा के आयोजकों और इसमें शामिल लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें