फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: जन्माष्टमी को लेकर मालरोड पर विद्यार्थियों ने निकाली शोभा यात्रा

सुभाष चंद्र Updated Tue, 01 Sep 2026 07:13 PM IST

सोलन। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंगलवार को मालरोड सोलन पर देर शाम 6:00 बजे सनातन धर्म मंदिर स्कूल सोलन के विद्याथियों की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से श्रीकृष्ण जन्म से लेकर उनके बड़े होने तक की यात्रा को दर्शाने वाली कई विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गईं। झांकियों में छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण के विभिन्न भजनों पर नृत्य भी किया और उनकी लीलाओं को दर्शाया। इसकी शुरुआत में जहां श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी निकाली। वहीं अंत में श्री कृष्ण और श्री राधा की लीलाओं की झांकी निकाली गई। झांकियों के पीछे श्री कृष्ण की पालकी भी निकली, जिसके साथ महिलाओं ने भजनों के साथ शोभायात्रा का समापन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें