फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले: दवाइयों के सैंपल फेल होने पर स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें

भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र ने हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाइयों के लगातार गुणवत्ता परीक्षण में फेल होने पर कांग्रेस सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। शैलेंद्र ने कहा कि 26 नवंबर को जारी अक्तूबर के ड्रग अलर्ट के अनुसार देशभर में 324 दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें हिमाचल में निर्मित 91 दवाइयां शामिल हैं। इनमें अकेले सोलन जिले की 65 दवाइयों के सैंपल फेल होना चिंताजनक है। वहीं 27 नवंबर को सामने आई रिपोर्ट में 16 अन्य सैंपलों में भी गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में निर्मित 2216 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। इससे प्रदेश की दवा गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें