फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान लाए संजीवनी बूटी; राम के विलाप ने दर्शकों को किया भावुक

श्री जगदंबा रामलीला मंडल सोलन की ओर से गंज बाजार में आयोजित 47वीं रामलीला में देर रात कई धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने और वीर हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर आने का प्रसंग सबसे भावुक रहा। मंचन देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। रामलीला में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच काफी देर तक युद्ध चला। युद्ध के दौरान मेघनाद के बाण से लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े। लक्ष्मण को इस अवस्था में देखकर भगवान राम विलाप करने लगे। भगवान राम के इस भावुक दृश्य ने दर्शकों को भी भावविभोर कर दिया। इसके बाद वीर हनुमान संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे, जिससे लक्ष्मण की मूर्छा टूटी। इस प्रसंग का दर्शकों ने भावुक होकर अवलोकन किया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने रामायण के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंडल की ओर से सोमवार रात को मेघनाद वध का दृश्य मंचित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें