फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पहली बार दिखेगी देवी सती के 52 शक्तिपीठों की झांकी

सोलन के श्री जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से नवमी के शुभ अवसर पर देवी सती यानी माता शक्ति के 52 शक्तिपीठों की विशेष झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी आज रात 8:30 बजे दिखाई जाएगी। मंडल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रामलीला मंचन के दौरान इस तरह की झांकी पहली बार प्रस्तुत की जाएगी। जगदंबा रामलीला मंडल सोलन के निर्देशक हरीश मरवाह ने बताया कि इस विशेष आयोजन के लिए कलाकार पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी सती के शक्तिपीठों से जुड़े धार्मिक प्रसंगों की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी झांकी इससे पहले नहीं निकाली गई है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। उम्मीद है कि सोलन शहर के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से भी लोग झांकी देखने पहुंचेंगे। नवमी के अवसर पर होने वाला यह आयोजन रामलीला के धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष आकर्षण रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें