सोलन के कोटलानाला स्थित यूरोकिड्स प्ले स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुड टच-बैड टच विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्कूल के सभी बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा बहल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव करना सीखते हैं।