फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में हत्या के बाद पुलिस अलर्ट, एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

Ankesh Dogra Updated Sun, 06 Sep 2026 12:34 PM IST

सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार रात हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को एसपी सोलन टी. एसडी. वर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई जांच की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति और वारदात से जुड़े पहलुओं को समझते हुए जांच को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी। एसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि कॉलोनी में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान एएसपी सोलन रमेश शर्मा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ जांच से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। शुक्रवार रात हुई हत्या की घटना के बाद दाड़ला कॉलोनी के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस की ओर से गश्त बढ़ाने के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें