फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवाओं के मामले पर सोलन भाजपा चिंतित, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में निर्मित कथित नकली दवाओं का मामला सामने आने के बाद भाजपा सोलन शहरी मंडल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने इस मामले को प्रदेश की प्रतिष्ठा और लाखों मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों से दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ जैसे प्रमुख फार्मा औद्योगिक क्षेत्रों में दवा निर्माण इकाइयों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर सरकार पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखा रही है। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के फार्मा उद्योग का प्रमुख केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में दवाओं का उत्पादन होता है। ऐसे में कथित नकली दवाओं के मामले सामने आने से प्रदेश के दवा उद्योग की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी लापरवाही का सीधा असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाजपा मंडल ने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि यदि दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी की जा रही है, तो गुणवत्ता से जुड़े ऐसे मामले सामने क्यों आ रहे हैं? पार्टी ने दवा उद्योग की निगरानी व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग भी की। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रदेश की दवा निर्माण इकाइयों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाने की मांग की है। पार्टी ने गुणवत्ता परीक्षण में विफल दवाओं के नमूनों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषी कंपनियों के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सामने आए मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर संबंधित दवा निर्माता कंपनी की जिम्मेदारी तय करने और प्रदेश में स्थायी एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई। भाजपा ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें