फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: अमित ठाकुर बोले- स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाना हास्यास्पद, विकास कार्यों से बौखलाई भाजपा

सोलन। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा पलटवार किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल पर आरोप लगाना बेहद हास्यास्पद है। डॉ. शांडिल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है और पिछले 15 वर्षों से लगातार मिल रहा जनसमर्थन इसका प्रमाण है। सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अमित ठाकुर ने कहा कि सोलन की जनता शिक्षित और जागरूक है, वह भली-भांति जानती है कि क्षेत्र में धरातल पर किसने काम किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें