सोलन शहर के सेंट ल्यूक्स स्कूल में 39वीं वार्षिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। साथ ही कई खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। स्कूल मैदान में आयोजित इस मीट में विद्यार्थी बैंड ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कराटे, डांस, दौड़, बास्केटबॉल सहित अन्य सभी तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।