फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे डॉ. राजीव सैजल

कसौली विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं को दोबारा जोड़ने की मुहिम के तहत दूसरे नवरात्र पर धर्मपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में चार कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी करवाई गई। पत्रकार वार्ता के बाद कसौली के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने चारों कार्यकर्ताओं को हार और पटका पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं को वापस लाकर पूरा सम्मान दिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया है, उनकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी। कसौली विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावों में मिली हार के बाद भाजपा अब संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं की वापसी को इसी प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी की ओर से पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा जोड़ने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, वापस शामिल किए गए चारों कार्यकर्ताओं के नाम और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की विस्तृत रणनीति की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें