कंडाघाट तहसील मुख्यालय स्थित गोगामेड़ी में 5 सितंबर शनिवार को पारंपरिक मेला गोगामेड़ी का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब और हरियाणा के नामी अखाड़ों से पहुंचे पहलवान कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले में कुश्ती मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा ढोल वादकों का विशेष प्रदर्शन भी मेले में देखने को मिलेगा, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। बाबा सबब सिंह बावरी उज्जल सेवा दल शिमला के सेवादार राजेश कुमार, सुभाष ने बताया कि वह पिछले काफी वर्षो से माड़ी की सेवा में हाजरी लगाते आए हैं। मेले में कुश्ती की बड़ी माली के विजेता पहलवान को 16 हजार रुपये तथा उपविजेता को 14 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।