मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को सोलन पहुंचे। वह जटोली के समीप कला केंद्र कोठों में उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता को लेकर आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन के संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ विद्यार्थी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में उच्च शिक्षा की भविष्य की प्राथमिकताओं और सहयोगात्मक कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।