फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: चंबाघाट फ्लाईओवर पर दूसरी लेन में जा घुसा सेब से भरा कैंटर, डिवाइडर से टकराया चालक घायल

परवाणू-शिमला फोरलेन पर चंबाघाट फ्लाईओवर में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सेब से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा पहुंचा और डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में कैंटर चालक भी घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कैंटर चालक रामपुर से सेब लेकर परवाणू मंडी की ओर जा रहा था। देर रात चंबाघाट फ्लाईओवर पर अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसके बाद कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। देर रात होने के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही भी थी। ऐसे में हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कैंटर किस परिस्थिति में अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में पहुंचा। फिलहाल घायल चालक का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें