भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से सोलन में आज राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खास तौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल शामिल हुए हैं। सोलन पहुंचने पर भाजपा सरकार का प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने उनका जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में सहकारिता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। एक दिवसीय इस सम्मेलन में प्रदेश भर से सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।