फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में 20 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

नाहन के बैडमिंटन हॉल में 20 सितंबर को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने यह जानकारी दी। सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि संघ की ओर से अंडर-11 और अंडर-13 मुकाबले भी करवाए जाने थे, लेकिन शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कारण अब यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब केवल अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका के एकल, डबल और मिक्स डबल के मुकाबले होंगे। इसमें विजेता खिलाडिय़ों को चयन 5-6 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से 19 सितंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करवाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रमेश ठाकुर, जिला महासचिव सजंय कालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रेम भारद्वाज व कोषाध्यक्ष योगेश योगी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें