फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अरूण चौहान बोले- नाहन बस डिपो के साथ सौतला व्यवहार कर रही सरकार

नाहन। प्रदेश सरकार नाहन बस डिपो के साथ सौतला व्यवहार कर रही है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अरूण चौहान ने कहा कि इस समय नाहन में 60 ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी चल रही है। जो बसें हैं वो भी यहां से शिफ्ट करके दूसरी जगह भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊना जैसे छोटे से जिला में हर 9 किलोमीटर पर दो-दो बस डिपो संचालित किये जा रहे हैं। जबकि जिला सिरमौर में 90 प्रतिशत क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है, ऐसे में यहां डीजल बसों को शिफ्ट करके इलेक्ट्रानिक बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सात से आठ रूट ऐसे में जहां ये बसें पूरे रूट पर जा ही नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाहन बस डिपो में कम से कम पांच 37 सीटर और इतनी ही 47 सीट बसों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार एचआरटीसी के प्रति निष्क्रय बनी हुई है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें