फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिदानी आशीष कुमार को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम

Krishan Singh Updated Thu, 29 Aug 2024 03:50 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र आंजभोज के भरली गांव के वीर सपूत आशीष कुमार(25) देश की सेवा में बलिदान हो गए हैं। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में ‘ऑपरेशन अलर्ट’ के दौरान सेन्य ऑपरेशन गतिविधि के दौरान सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जवान ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। गुरुवार सुबह 6:12 बजे आशीष की पार्थिव देह पांवटा साहिब पहुंचीं। इसके बाद पैतृक गांव भरली पहुंचने के बाद वापस अंतिम संस्कार के लिए वापस पांवटा लाई गई। भारी बारिश के बीच भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई इकाई के पदाधिकारियों व सदस्य पांवटा साहिब में डटे रहे। इस दौरान गुरु की नगरी पांवटा साहिब आशीष कुमार अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से गूंजी। बलिदानी आशीष को अंतिम विदाई देने के लिए भरली गांव से लेकर अंबोया, राजपुर, डांडा, भूंगरानी, पुरुवाला व पांवटा साहिब में हजारों लोगों की लगी लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा कर बलिदानी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान हर आंख नम हुई। बलिदानी का अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में यमुना नदी के तट पर किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें