नाहन के समीप चंडीगढ़-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को गोशाला के पास दो ट्रकों के कारण जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद शटरिंग लेकर कालाअंब की ओर जा रहा एक ट्रक गोशाला के पास सड़क किनारे पलट गया। त्योहारी सीजन में अपने गंतव्य की ओर जा रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।