फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पीएमश्री स्कूल नाहन में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा पर बांटा ज्ञान

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में शनिवार को साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के साथ सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, पासवर्ड की गोपनीयता और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। मुख्य वक्ता अभिलाषा चौहान ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक सविता शर्मा और अविनाश वर्मा ने भी बच्चों को डिजिटल माध्यमों का सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी। अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और नाटक जैसी गतिविधियां करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग में आठवीं कक्षा की कल्पना और दिव्याक्षी तथा सातवीं कक्षा की प्रज्ञा और पूनम ने भाग लिया। स्लोगन राइटिंग में आठवीं की दीपिका और सातवीं की कृतिका ने नारों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिये साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपायों को प्रस्तुत किया। इसमें संस्कार, गौरव, अर्जुन, अंशिका, मुस्कान मीनाक्षी, मुस्कान ठाकुर, अनंत चौहान, दिव्या चौहान, स्नेहा, तमन्ना, तरनुम, अर्चना और किंजल ने अभिनय किया। नाटक के आयोजन में अमन ने मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें