अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में इस बार श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। दशमी की रात रेणुकाजी तीर्थ में ठहरने की परंपरा निभाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को ठिठुरती सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर के समीप मात्र छह शामियाने लगाए गए थे। ठहराव स्थल पर शौचालयों की उचित व्यवस्था भी नहीं थी। पहले से बने शौचालयों पर ताले लटके रहे। वहीं, स्नान घाट के समीप दुकानें बंद रहने से श्रद्धालु प्रसाद और जलपान के लिए भटकते रहे।