श्री सत्य साईं बाबा की पावन जन्म शताब्दी और शिरडी साईं बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं सेवा संगठन सिरमौर की ओर से शनिवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के रक्तदान केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 27 रक्तदाताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि शिविर का शुभारंभ डॉ. निशि जसवाल के संरक्षण में रक्तदान केंद्र की टीम की सहायता से मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया। निर्धारित समय के बाद पहुंचे रक्तदाताओं के नाम रिजर्व सूची में दर्ज किए गए और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। शिविर में सरिता भटनागर, बिंदू अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, जगत सिंह, अनुदीप, फकीर चंद, पूनम शर्मा, डॉ. अनूप, अजय कुमार, अजय सिंह, मनीष अग्रवाल, रजनी चौहान, विक्रम शर्मा, मेघा सैनी, लक्ष्मी भारद्वाज, रीता ठाकुर, निधि, अजय शर्मा, अनिल भटनागर, सचिन कपूर, अल्पना भटनागर, समीर जैन, अमरदीप, हरविंद्र कुमार, डॉ. रविकांत, कुशल और अनूप भटनागर ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में संगठन के ओंकार जमवाल, अनिल कौशिक, किशोरी लाल पाराशर, प्रमोद चौहान, अजय पाबुच, उत्कर्ष ठाकुर, अमित हारटा और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मीनाक्षी पुंडीर ने सक्रिय सहयोग किया।