फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: 80 हजार किराये के भवन में बीडीओ कार्यालय पर भाजपा ने उठाए सवाल

ददाहू में विकास खंड कार्यालय के लिए 80 हजार रुपये मासिक किराये पर भवन लेने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद किराये का भवन लेना सरकारी धन के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने भवन किराये पर लेने की प्रक्रिया और इसके चयन की भी जांच की मांग उठाई। मंगलवार को ददाहू में पत्रकार वार्ता के दौरान नारायण सिंह ने कहा कि पंचायत घर में बीडीओ कार्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा था। इसके बावजूद कार्यालय को ददाहू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर किराए के भवन में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने दावा किया कि नए भवन के लिए 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन किराये पर लेने से पहले पर्याप्त सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई और प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई। नारायण सिंह ने कहा कि यदि सरकारी जमीन उपलब्ध है तो वहां स्थायी बीडीओ कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाना चाहिए था, जिससे लंबे समय तक सरकारी खजाने पर किराए का बोझ नहीं पड़ता। इसके आसपास अस्पताल, बस अड्डा, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, स्कूल, कॉलेज और अन्य विभागीय कार्यालय 50 से 100 मीटर के दायरे में हैं। ऐसे में कार्यालय को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाने से आम लोगों को अतिरिक्त परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें