फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कालाअंब में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बदहाल सड़कों और जन संस्थानों को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में भाजपा मंडल त्रिलोकपुर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कालाअंब टोल बैरियर से त्रिलोकपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक रैली निकालकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान इस्लाम, पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा, विजय शर्मा, सुशील शर्मा, राजकुमार मित्तल, सचिन गोयल, राकेश गर्ग, गौरव गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें