फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नशे के खिलाफ एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। कक्षा नौवीं से जमा दो तक के करीब 450 विद्यार्थी और शिक्षक रैली में शामिल हुए। लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया। रैली नया बाजार से शुरू होकर महिमा लाइब्रेरी चौक, गुरुद्वारा, दिल्ली गेट, बड़ा चौक, गुन्नूघाट और मालरोड से होते हुए चौगान पहुंची। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष पीयूष गर्ग, संजय चौहान, सुखदेव चौहान, विकास बंसल, विनीत बंसल और सौरभ गर्ग सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें