फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा मामले में बड़े हाथ होने का आरोप, कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 02:51 PM IST

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार विकास कलटा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित विवाद को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मामले में हुई गिरफ्तारियां केवल लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच होनी चाहिए। विकास कलटा ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से पहले आसपास की जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी कई सवाल उठे थे। उनका कहना था कि अब चंदे से जुड़े कथित मामले में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर वास्तविक जिम्मेदारों तक पहुंचने के बजाय मामले को सीमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर के करोड़ों लोगों ने आस्था के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दिया था। ऐसे में यदि चंदे के दुरुपयोग के आरोप सामने आते हैं तो पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान विकास कलटा ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और रेणुका विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक टिप्पणियों पर भी अपनी पार्टी का पक्ष रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें