फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: विशेष बच्चों की कलाई पर सजी स्नेह की राखी, डीएलएड छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

रक्षाबंधन से एक दिन पहले नाहन स्थित आस्था स्पेशल स्कूल में विशेष बच्चों के लिए एक बेहद भावुक और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला शिक्षकों और डीएड की छात्राओं ने विशेष बच्चों को पारंपरिक विधि-विधान से राखियां बांधकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। राखी बांधने के बाद बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी विशेष बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आस्था स्पेशल स्कूल की शिक्षिका मोनिका शर्मा ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा, इन बच्चों के भीतर यह भावना न आए कि वे समाज से अलग हैं, इसलिए स्कूल प्रबंधन हर त्योहार की पूर्व संध्या पर ऐसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करता है। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से राखी बांधने वाली छात्राओं को उपहार भी प्रदान किए गए। इस भावुक और मांगलिक अवसर पर डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, शिक्षिका मोमिना, किरण तोमर, अर्चना सैनी और शैलजा सहित सभी शिक्षक, डीएड प्रशिक्षु और विशेष बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें