फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसपीके ने संगड़ाह में खनन पर उठाए गंभीर सवाल, 90 दिन में जवाबदेही तय करे प्रशासन

संगड़ाह में खनन नियमों के पालन, पर्यावरण संरक्षण और जनसुरक्षा को लेकर पहाड़ी समाज पर्यावरणी कवच फाउंडेशन (पीएसपीके) और वसुंधरा संरक्षण समिति ने प्रशासन से जवाब मांगा है। शुक्रवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में संगठनों ने खनन क्षेत्र की प्रत्येक खदान की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच करवाने और 90 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट के साथ जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने पारदर्शी और समयबद्ध जांच शुरू नहीं की, तो स्थानीय लोगों को अपने अधिकारों, पर्यावरण और भविष्य की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं। इस संबंध में सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पीएसपीके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल अतुल कौशिक (सेवानिवृत्त), वसुंधरा संरक्षण समिति, संगड़ाह के अध्यक्ष रणजीत चौहान और महासचिव सुरेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक नलगुण की गुफा पर खनन के संभावित प्रभाव, स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन की आशंका, वन संपदा को नुकसान और जल शक्ति विभाग की पेयजल पाइपलाइनों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने जीपीएस तकनीक से खनन पट्टों की सीमाओं का सत्यापन करने और संबंधित विभागों के संयुक्त निरीक्षण की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें