नाहन शहर के दिल्ली गेट के समीप बनी वर्षा शालिका इन दिनों गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि यहां दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशा करने के बाद यहां गंदगी फैलाई जाती है। इससे वर्षा शालिका के आसपास गंदगी का आलम है और दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार ललित बंसल और हेयर ड्रेसर शमीम समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि वर्षा शालिका में लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है। गंदगी और दुर्गंध के कारण दुकानों में बैठकर काम करना तक मुश्किल हो गया है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए जमादार को निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं नशेड़ी तत्व पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद की ओर से पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा जाएगा।