फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: अक्षरधाम स्कूल के वार्षिक समारोह में लोक संस्कृति की धूम

अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और सामाजिक संदेशों पर आधारित भाषणों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोना चौहान, विशिष्ट अतिथियों और स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। मोगीनंद पंचायत के प्रधान निखिल, विक्रमबाग पंचायत के प्रधान अशोक, देवनी पंचायत के प्रधान विक्रांत राणा और काला आम पंचायत के प्रधान यशपाल शर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पंजाब, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। वहीं, सड़क सुरक्षा, कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों पर दिए गए भाषणों ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। समारोह में पिछले शैक्षणिक सत्र के दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें