फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन के सर्कुलर रोड पर गड्ढों से मिली राहत, लोक निर्माण विभाग ने करवाया पैचवर्क

शहर के सर्कुलर रोड पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से लोगों को राहत मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर पैचवर्क करवाकर गड्ढों को भरवा दिया है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिली है। दरअसल, बारिश के कारण सर्कुलर रोड के कई हिस्सों से तारकोल उखड़ गया था। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता था। ऐसे में वाहनों के गुजरने से राहगीरों के कपड़ों पर छींटे पड़ते थे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शहर की टूटी सड़कों का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब उठाया जा रहा था। भाजपा समर्थकों ने भी सर्कुलर रोड की खराब हालत को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद मानसून थमने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया। पैचवर्क के बाद अब सर्कुलर रोड पर आवाजाही पहले से सुगम हो गई है। सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। गड्ढों के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिलने के बाद लोगों का सफर भी पहले की तुलना में आसान हो गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आलोक जुनवेजा ने बताया कि मानसून थमते ही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दुरुस्त करवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें