फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्मा पापड़ी में भाजपा ने निकाली विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में बुधवार को जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सत्ता को व्यक्तिगत सुख-सुविधा के बजाय सेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से सिरमौर में विकास को गति मिली है। आईआईएम की स्थापना, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र से 260 करोड़ रुपये की राशि तथा रेणुका और किशाऊ बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल क्षेत्र में भी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाया। महिलाओं को 1500 रुपये देने और युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे न होने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें