फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई गोलीकांड में सप्ताह भर बाद आरोपी फरार, पुलिस अधीक्षक से न्याय मांगा

शिलाई उपमंडल के कोटी क्षेत्र में हुए गोलीकांड के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को जामु कोटी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पंचायत प्रधान अशोक ठाकुर और मृतक खजान सिंह के भाई रविंद्र सिंह ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें