बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने और उन्हें प्रदेश की लोक संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान की ओर से डाइट नाहन में जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहली से आठवीं कक्षा तक के 180 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान ने बताया कि रंगोत्सव में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।