मौसम में आए बदलाव के चलते किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों, रोहड़ू के चांशल दर्रा, रामपुर के काशापाट और पंद्रहबीस क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं रामपुर और कुल्लू जिले के आउंटर सिराज में सुबह के समय हल्की बारिश हुई, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऊपरी शिमला में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, शिमला में बूंदा-बांदी ही दर्ज की गई। बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का असर अधिक देखने को मिला। किन्नौर के छितकुल, पुनो चारंग, लिप्पा और आसरंग में बर्फबारी हुई। छितकुल में एक से डेढ़ इंच बर्फबारी हुई है।