फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में रिकांगपिओ में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला जलाया

भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की विधानसभा में की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को रिकांगपिओ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार तथा राजस्व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया और मंत्री का पुतला जलाया। भाजपा की ओर से गांधी पार्क से बाजार तक रोष रैली निकाली गई। गांधी पार्क में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री ने विधानसभा में भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देश के सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है और सेना के शौर्य तथा बलिदान पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक भाजपा इस मुद्दे को लेकर विरोध जारी रखेगी। गौरतलब है कि 18 नवंबर को विधानसभा में राफेल विमानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री की टिप्पणी के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा इससे पहले भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठा चुकी है। प्रदर्शन में जिला परिषद अध्यक्ष हकीम नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी, वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सूरत नेगी, राज नेगी और सुभाष नेगी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें