फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी: श्रीमद्भागवत कथा में जल शक्ति विभाग ने लगाया भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ननखड़ी। ननखड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को जल शक्ति विभाग की ओर से पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा के दौरान आचार्य अनिल भारद्वाज ने मधुर वाणी में श्रीमद्भागवत का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे की व्यवस्था की। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का समापन 8 नवंबर को होगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता दीपक ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र, जोगिंदर दडेल, कपिल मेहता, अशोक कुमार और विजय शर्मा सहित जल शक्ति विभाग के समस्त उपमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें