विकासखंड नारकंडा के अंतर्गत कांगल क्षेत्र के बीडीसी सदस्य वेद वर्मा ने त्रैमासिक बैठक में कांगल, कोटीघाट और मोगड़ा क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ग्रामीणों को पेश आ रही सड़क, पेयजल, परिवहन और संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।