फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 नवंबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Sat, 14 Nov 2026 06:43 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के कईं जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिले शामिल हैं। इसके बाद 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर हो गया है। पंजाब में 31.9 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अब सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शुक्रवार को पठानकोट में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें