फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह की सड़कों और पुलों की बदहाली का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और पुलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और पुलों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। विधायक ने विशेष रूप से अपर बल्ह और लेदा सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की खराब स्थिति और पुलों से संबंधित समस्याओं को मंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें और पुल स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनका सीधा संबंध किसानों, बागवानों और ग्रामीण आबादी की सुविधाओं से भी जुड़ा है। ऐसे में इनकी मरम्मत और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना जरूरी है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संबंधित कार्यों के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार बल्ह विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और पुलों से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाएगी, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें