फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: माता सिमसा मंदिर में संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचीं 550 महिलाएं, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु

तहसील लडभड़ोल स्थित विश्व प्रसिद्ध संतान दात्री माता सिमसा (शारदा) मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं। संतान प्राप्ति की कामना लेकर मंदिर पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शारदा माता मंदिर कमेटी सिमस के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ है। मान्यता और परंपरा के अनुसार, नवरात्र के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से निसंतान महिलाएं संतान सुख की कामना लेकर माता के दरबार में पहुंचती हैं। महिलाएं मंदिर परिसर में धरने के रूप में रात बिताती हैं। मान्यता है कि माता रानी स्वप्न के माध्यम से महिलाओं को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। मंदिर कमेटी के सचिव ने बताया कि इस बार अब तक करीब 550 महिलाएं संतान प्राप्ति की आस में धरने पर बैठ चुकी हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है। मंदिर कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि श्रद्धालुओं में मान्यता है कि स्वप्न में माता के संकेत मिलने पर उनकी मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि माता के दरबार में आने वाले भक्त संतान सुख सहित विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। ओम प्रकाश के अनुसार, धरने पर बैठी महिलाओं और उनके सहयोगियों के ठहरने के लिए सराय में निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सुबह से शाम तक निःशुल्क लंगर और भंडारा चलाया जा रहा है। मंदिर कमेटी का कहना है कि इन प्रबंधों का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें ठहरने और भोजन के लिए परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें