फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे

सर्दियों की दस्तक के साथ ही मंडी जिला की नदियों, झीलों और जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट गूंजने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला अक्तूबर से शुरू हो गया है। नवंबर और दिसंबर में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अपने मूल देशों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और जलस्रोतों के जमने के कारण ये पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर मंडी के अपेक्षाकृत अनुकूल वातावरण में पहुंचते हैं। फरवरी तक ये पक्षी यहां प्रवास करेंगे। इनके आने से जहां जलाशयों की रौनक बढ़ गई है, वहीं पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डीएफओ मुख्यालय मंडी एसएस कश्यप के अनुसार इस बार मंडी पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों में कॉमन कूट, टफ्टेड डक, मल्लार्ड, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, लिटिल ग्रेब और कॉर्मोरेंट सहित करीब 12 प्रजातियां शामिल हैं। ये पक्षी साइबेरिया, मध्य एशिया, तिब्बत, मंगोलिया, चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों से यहां पहुंचते हैं। हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर आने वाले इन पक्षियों के लिए मंडी के जलाशय सर्दियों में अनुकूल ठिकाना बन रहे हैं। इन दिनों ब्यास नदी, पंडोह डैम, लारजी डैम, रिवालसर झील और सुंदरनगर झील में इनकी मौजूदगी देखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें