फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एसडीएम पधर ने सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने के दिए निर्देश

अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 04:19 PM IST

उपमंडल पधर एसडीएम सुरजीत सिंह ने क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब्जी विक्रेता अपनी दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण करेगा और यदि किसी दुकानदार ने रेट लिस्ट नहीं लगाई या फिर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले, तो उसके खिलाफ चालान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही सब्जियों की बिक्री करें तथा पारदर्शिता बनाए रखें। साथ ही उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया कि वे खरीदारी करते समय दुकानों पर लगी रेट लिस्ट अवश्य देखें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर प्रशासन को सूचित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें