फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने सामान्य वर्ग न्याय यात्रा निकाली, यूजीसी के विरोध में लगाए नारे

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की ओर से सोमवार शाम मंडी शहर में सामान्य वर्ग यात्रा निकाली गई। मनाली से शुरू हुई यात्रा के मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाजार में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के विरोध में नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शाम करीब 6:00 बजे मंडी बाजार में निकाले गए जुलूस में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी नेता रमित सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की यह यात्रा दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई है। यात्रा के तहत छह अक्तूबर को पधर और सात अक्तूबर को जोगिंद्रनगर में भी जुलूस निकालेगी। 22 अक्तूबर को शिमला में यात्रा का समापन प्रस्तावित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें