फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे मल्टी टास्क वर्कर, निकाली रैली

लोक निर्माण विभाग में चार वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके मल्टी टास्क वर्करों ने प्रदेश सरकार से उन्हें नियमित करने की मांग उठाई है। अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मल्टी टास्क वर्करों ने मंडी शहर में रोष रैली निकाली और उपायुक्त मंडी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के अध्यक्ष बबलू चौहान और महासचिव चेतराम ने कहा कि विभाग में कार्यरत कर्मचारी पिछले चार वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें