फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: निर्माणाधीन पाड़च्छू पुल अधूरा, बदहाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी

एनएच-003 जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर-कोटली मार्ग पर पाड़च्छू में निर्माणाधीन पुल का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कार्य पूरा न होने के साथ-साथ यहां सड़क की हालत भी बदहाल है। पाड़च्छू क्षेत्र में पुल निर्माण के चलते यातायात को वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। हालांकि, सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को इस हिस्से से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ सड़क और निर्माण कार्य के कारण उड़ने वाली धूल-मिट्टी से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग धर्मपुर क्षेत्र को मंडी सहित अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में निजी वाहन, बसें, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन यहां से गुजरते हैं। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। धूल के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को विशेष परेशानी होती है। स्थानीय जनता नेक राम, सुमन, श्याम लाल, भूपेंद्र सिंह तथा वाहन चालकों विधिक, करतार सिंह चौहान, बलबीर सिंह, भाग सिंह और रमेश चंद ने प्रशासन व संबंधित निर्माण एजेंसी से पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें