फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर: सती माता मंदिर में अयोध्या आए मेरे प्यारे राम भजन पर झूमे श्रद्धालु

जोगिंद्रनगर। अयोध्या आए मेरे प्यारे राम और फूला दी क्यारियां विच रैंहदी मेरी मां जैसे भजनों पर जोगिंद्रनगर में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। शरद नवरात्र के उपलक्ष्य पर डोहग स्थित सती माता मंदिर और साईं बाजार में आयोजित भजन संध्याओं में मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सती माता मंदिर में भजन गायिका जोनी ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में भजन गायक राकेश रावत और विकास शर्मा ने भी मां का गुणगान किया। करसोग के कलाकारों ने शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियों का प्रदर्शन किया। वहीं, साईं बाजार में युवक मंडल छत्तर की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भजन गायक मनोहर और संजीव सुकोश ने महामाई का गुणगान किया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी अध्यक्ष सीमा वालिया ने भी मंदिरों में शीश नवाया। चौंतड़ा में आयोजित दुर्गा पूजा में भी मां के जयकारे गूंजते रहे। रविवार को अष्टमी के अवसर पर उपमंडल के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम और कन्या पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें