जोगिंद्रनगर की खस्ताहाल सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन किया और लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेघना ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।