फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: लाहौल में राजा घेपन और देवी हिडिंबा का हुआ भव्य मिलन

लाहौल घाटी इन दिनों पूरी तरह देवमय हो गई है। घाटी के अधिष्ठाता राजा घेपन की रथ यात्रा और परिक्रमा चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को फूड़ा गांव में एक भावुक और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। दोपहर बाद राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता का देवी हिडिंबा से भव्य मिलन हुआ। इस मिलन से पूरा फूड़ा गांव जयकारों से गूंज उठा। देवी हिडिंबा के कारकून उन्हें जाहलमा से लेकर फूड़ा पहुंचे थे। नगाड़ा और नरसिंघा की ध्वनियों पर उनका स्वागत किया गया। फूड़ा नाले के पार से राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता ने कदम बढ़ाए। जयकारों के बीच भव्य देव खेल शुरू हो गया। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति ने शीश नवाया। मिलन देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें