फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वयंसेवियों ने नाटी से बांधा समां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान और माय भारत कार्यक्रम के तहत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता सत्र में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता भूपेंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। शिविर के दौरान पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक कार्तिक, कैलाश, निखिल बोध और भूपेंद्र ने वर्तमान स्वयंसेवियों को परेड और ड्रिल का अभ्यास करवाया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन और सामूहिक रूप से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर में आयोजित ऐसी गतिविधियों से स्वयंसेवियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर की सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान शाम को सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने मुख्य अतिथि के साथ पारंपरिक कुल्लवी नाटी डालकर खूब समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिमाचल की लोकसंस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें